JEE Main राष्ट्र स्तरीय परीक्षा है जिसके द्वारा NIT/IIT/CFTI तथा अन्य प्रदेश स्तरीय एवं निजी संस्थानों में B.E/B.Tech और B.Arch/B.Plan में प्रवेश दिया जाता है। JEE Main 2018 की आवेदन प्रक्रिया दिसम्बर 1, 2017 से शुरू होनी है।
एडमिट कार्ड JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर मार्च 2018 के पेह्ले हफ्ते तक उपलब्ध होंगे। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार फरवरी 03, 2018 तक होंगे। यह परीक्षा भारत के 248 शहरों में एवं 10 अंतरराष्ट्रीय शहरों में आयोजित कराई जाएगी। JEE Main में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 B.Tech कोर्स के लिए होता है और जो विद्यार्थी B.Arch के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे पेपर 2 पर आवेदन करें। Check JEE Main Exam Centers 2018
पेपर 1 में 3 भाग होते हैं- भौतिकी (Physics), रसायनशास्त्र (Chemistry) और गणित (Mathematics)। हर भाग में 30 प्रश्न होते हैं और कुल 90 प्रश्न आते हैं। हर प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। पेपर 2 में कुल 82 प्रश्न होते हैं। गणित और एप्टीट्यूड (Aptitude) के 80 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। ड्राइंग (Drawing section) के 2 प्रश्न होते हैं जो 70 अंक के होते हैं।
दोनों पेपर में गलत उत्तर देने पर 1 अंक घटाया जाएगा। JEE Main 2018 Result मई प्रारम्भ, 2018 तक अनुमानित है। प्रथम 2,20,000 स्थान ग्रहण करने वाले परीक्षार्थी JEE Advance दे पाएंगे। JEE Advance मई 2018 में आयोजित होगा।







Comments